Rajasthan RTE Admission 2026 प्री-प्राइमरी एवं कक्षा 1 में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन 20 फरवरी से, पात्रता सहित अन्य डिटेल करें चेक

Rajasthan RTE Admission 2026

Rajasthan RTE Admission 2026:एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत दुर्बल वर्ग एवं असुविधाजनक वर्ग के लिए गैर सरकारी स्कूलों में 25 फीसदी सीटों पर प्रवेश दिया जाता है। इसी के तहत राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों की 25 फीसदी सीटों पर प्री प्राइमरी (PP3, 4, 5) और कक्षा 1 में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से स्टार्ट हो जाएगी। अविभावक अपने बच्चों को एडमिशन दिलवाने के लिए ऑफिशियल पोर्टल www.rajpsp.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 4 मार्च 2026 निर्धारित है।

अविभावक अपने बच्चों के एडमिशन के लिए आवेदन करते समय 5 विद्यालयों का चयन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि एडमिशन के लिए आपको किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क या अन्य फीस जमा नहीं करनी है। पूर्ण रूप से निशुल्क आवेदन और विद्यालयों का चयन किया जा सकता है।

Also Read:Jharkhand Public Service Commission – Notification, Apply Online & Exam Details

6 मार्च को जारी होगी लॉटरी

आवेदन करने वाले छात्रों को प्रवेश लॉटरी के माध्यम से दिया जायेगा। लॉटरी के माध्यम से लिस्ट 6 मार्च को जारी होगी। जिन बच्चों को लिस्ट में जगह मिलेगी वे 6 से लेकर 11 मार्च तक च्वाइस फिलिंग में बदलाव कर सकेंगे। इसके बाद पहले चरण का स्कूल आवंटन 13 मार्च को होगा और इसके बाद डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन 21 मार्च तक किया जायेगा और बच्चों को दाखिला दिया जायेगा।

आवेदन के लिए उम्र

  • Pre Primary 3+ (PP.3+): 3 वर्ष या उससे अधिक लेकिन 4 वर्ष तक
  • Pre Primary 4+ (PP.4+): 4 वर्ष या उससे अधिक लेकिन 5 वर्ष तक
  • Pre Primary 5+ (PP.5+): 5 वर्ष या उससे अधिक लेकिन 6 वर्ष तक
  • First : 6 वर्ष या उससे अधिक लेकिन 7 वर्ष तक

Also Read:Jharkhand Public Service Commission – Notification, Apply Online & Exam Details

तीन चरणों में पूर्ण होगी एडमिशन प्रक्रिया

राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 की प्रक्रिया 3 चरणों में पूर्ण की जाएगी। पहले चरण की एडमिशन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया 27 मार्च से 10 अप्रैल 2026 तक एवं अंत में रिक्त सीटों के लिए एडमिशन प्रक्रिया 13 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक पूरी की जाएगी। एडमिशन से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अविभावक इस पेज पर दिए नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Also Read:Jharkhand Public Service Commission – Notification, Apply Online & Exam Details

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *