Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026: राजस्थान एकल पुत्री द्विपुत्री योजना 2026 का नोटिफिकेशन जारी आवेदन शुरू

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026:

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026: राजस्थान एकल पुत्री द्विपुत्री योजना 2025-26 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की छात्राएं जिन्होंने वर्ष 2025 की परीक्षा में राज्य स्तर और जिला स्तर पर निर्धारित कट ऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें राजस्थान बोर्ड द्वारा पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी राज्य स्तर पर 12वीं पास छात्रा को 51 हजार रुपए एवं 10वीं पास छात्रा को 31000 रुपए की राशि दी जाएगी राजस्थान एकल पुत्री द्विपुत्री योजना 2025-26 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2026 रखी गई है।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 पुरस्कार राशि

बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना के अंतर्गत निर्धारित कट-ऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने पर राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। उच्च माध्यमिक / उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा तथा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में राज्य स्तर की मेरिट सूची में निर्धारित स्थान तक चयनित बालिकाओं को 51,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसी प्रकार माध्यमिक / माध्यमिक (व्यावसायिक) तथा प्रवेशिका परीक्षा में राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निर्धारित कट-ऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को 31,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।

पुरस्कार राशि जिला स्तरीय

राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना के अंतर्गत बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को जिला स्तरीय योग्यता क्रम के आधार पर भी पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। माध्यमिक / माध्यमिक (व्यावसायिक) / प्रवेशिका परीक्षा में जिला स्तर की मेरिट सूची में निर्धारित स्थान तक तथा निर्धारित कट-ऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को 11,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसी प्रकार उच्च माध्यमिक / उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक चयनित तथा निर्धारित कट-ऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी 11,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।
Also
Read: RBI Non CSG Exam 2026 – ऑनलाइन आवेदन, पद विवरण, आयु सीमा, फीस और परीक्षा तिथि

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Eligibility

राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणाम वर्ष 2025 की राज्य स्तरीय या जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ मार्क्स या अधिक अंक प्राप्त एकल पुत्री या द्विपुत्री परिवार की केवल बालिका आवेदन कर सकती हैं।

  • राज्य या जिला स्तरीय योग्यता कर्म में निर्धारित स्थान तक।
  • निर्धारित प्राप्तांक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने पर।
  • एकल पुत्री या दो संतानों वाले परिवार में केवल दोनों पत्रिया।
  • तीन पटरिया जिनमे दो पुत्रियां जुड़वा हो।

राजस्थान एकल पुत्री द्विपुत्री योजना 2026 के लिए कट ऑफ अंक

परीक्षा राज्य स्तर पर निर्धारित Cut Off Marks
माध्यमिक परीक्षा 585
माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा 594
उच्च माध्यमिक परीक्षा विज्ञान – 490, वाणिज्य – 486, कला – 489
उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा विज्ञान – 338, वाणिज्य – 338, कला – 470
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 467

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Required documents

  • छात्रा का आवेदन फॉर्म।
  • ₹50 के नॉन-ज्यूडिशियल स्टांप पेपर पर नोटरी से सत्यापित माता-पिता का संतान संबंधी मूल शपथ पत्र।
  • संस्था प्रधान का अनुशंषा पत्र/ स्वयंपाठी छात्रा हेतु राजपत्रित अधिकारी की अनुशंषा पत्र।
  • परिवार राशन कार्ड/ जन आधार कार्ड की फोटो प्रति राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित।
  • बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की फोटो प्रति अथवा खाते के निरस्त चेक की प्रति जिसमें बैंक संबंधी सभी विवरण स्पष्ट पठनीय हो जैसे खाता संख्या, IFSC कोड, ब्रांच कोड एवं बैंक फोन नंबर आदि जो बैंक मैनेजर द्वारा सत्यापित हो।
  • आधार कार्ड/ मतदाता पहचान प्रमाण पत्र की सत्यापित फोटो प्रति।
  • आवेदन पत्र के साथ बोर्ड परीक्षा की अंक तालिका की सत्यापित फोटो प्रति।

Also Read: RBI Non CSG Exam 2026 – ऑनलाइन आवेदन, पद विवरण, आयु सीमा, फीस और परीक्षा तिथि

How to Apply Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026

  • सबसे पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद राजस्थान अकाल पुत्री दी पुत्री योजना 2025-26 के नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • आवेदन करने से पहले राज्य स्तर और जिला स्तर कट ऑफ अंक और सभी निर्देशों को ध्यान पूर्वक देख लेना है।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म एवं शपथ पत्र को A4 आकार के कागज पर प्रिंट कर लेना है।
  • इसके बाद आवेदक को फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • फिर आवेदन फॉर्म और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करते हुए छात्रा के विद्यालय के संस्था प्रधान से (स्वयंपाठी परीक्षार्थी की स्थिति में राजपत्रित अधिकारी की अनुशंषा) अग्रेषित करवाये।
  • इसके बाद रजिस्टर्ड डाक से सचिव, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर के पते पर प्रेषित करना होगा।
  • अभ्यर्थी का आवेदन फॉर्म नोटिफिकेशन में दिए गए स्थान पर निर्धारित प्रारूप में अंतिम तिथि तक या उससे पहले पहुंच जाना चाहिए।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Important Links 

Last Date Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Form 22 February 2026
Application form Click here
Official Website Click here
Join Our Telegram Click here
Website Click

Also Read: RBI Non CSG Exam 2026 – ऑनलाइन आवेदन, पद विवरण, आयु सीमा, फीस और परीक्षा तिथि

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 FAQ’s

1. राजस्थान एकल/द्विपुत्री योजना क्या है?

उत्तर: यह राजस्थान सरकार एवं Rajasthan Board of Secondary Education द्वारा चलाई जाने वाली प्रोत्साहन योजना है। इसमें कक्षा 10वीं और 12वीं में उच्च अंक प्राप्त करने वाली एकल या दो पुत्रियों वाले परिवार की बालिकाओं को नकद पुरस्कार दिया जाता है।

2. इस योजना का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना, बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना और छोटे परिवार को प्रोत्साहित करना।

3. कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर:

  • छात्रा राजस्थान की निवासी हो।

  • उसने RBSE बोर्ड से 10वीं या 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

  • परिवार में केवल एक बेटी या दो बेटियां हों (कोई पुत्र न हो)।

4. कितने अंक होने जरूरी हैं?

उत्तर: राज्य एवं जिला स्तर पर निर्धारित कट-ऑफ अंक के अनुसार चयन किया जाता है। सामान्यतः उच्च अंक (मेरिट सूची में स्थान) होना आवश्यक है। सटीक अंक हर वर्ष नोटिफिकेशन में जारी होते हैं।

5. कितनी राशि मिलती है?

उत्तर:

  • राज्य स्तर (12वीं): ₹51,000

  • राज्य स्तर (10वीं): ₹31,000

  • जिला स्तर: ₹11,000 (10वीं/12वीं)

6. आवेदन कैसे करें?

उत्तर: आवेदन ऑफलाइन करना होता है। निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ राजस्थान बोर्ड, अजमेर कार्यालय में जमा या डाक द्वारा भेजना होता है।

7. किन दस्तावेजों की जरूरत होती है?

उत्तर:

  • भरा हुआ आवेदन फॉर्म

  • शपथ पत्र (₹50 के स्टाम्प पेपर पर)

  • अंकतालिका की कॉपी

  • जन आधार/राशन कार्ड की कॉपी

  • बैंक पासबुक की कॉपी

  • विद्यालय प्रधानाचार्य का प्रमाण पत्र

8. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: हर वर्ष बोर्ड द्वारा निर्धारित की जाती है। सामान्यतः फरवरी माह में अंतिम तिथि रखी जाती है। सही तिथि के लिए आधिकारिक सूचना देखें।

9. क्या अन्य राज्य की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं?

उत्तर: नहीं, केवल राजस्थान की निवासी एवं RBSE बोर्ड से परीक्षा पास छात्राएं ही पात्र हैं।

10. चयन कैसे होता है?

उत्तर: चयन मेरिट (उच्च अंक) के आधार पर राज्य एवं जिला स्तर पर किया जाता है। चयनित छात्राओं की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *