National LPG Cylinder Prices Overview: शनिवार 7 मार्च को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। अब देशभर में गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 115 रुपये का इजाफा हुआ है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों के घरों के बजट के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी देखने को मिलेगा।
वर्तमान में सभी लोग रसोई से संबंधित कार्य जैसे खाना पकाना नाश्ता एवं अन्य कार्य के लिए गैस का उपयोग किया जाता है। इसको बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार समय-समय पर सब्सिडी योजनाएं भी चल रही है।
Also Read: Kirori Mal College Recruitment 2026 – Apply Online for 57 Posts
रेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत 853 रुपए से बढ़कर 913 रुपए एवं मुंबई में 852.50 रुपए से 912.50 रुपए हो गई है इसी प्रकार चेन्नई में 868.50 से बढ़कर 928.50 रुपए हो गई है यह संशोधित कीमत आज से ही सभी जगह लागू हो जाएगी।
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें:
व्यवसाय में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर को कमर्शियल गैस सिलेंडर की श्रेणी में रखा जाता है। हाल ही में इसके दामों में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। वर्तमान में दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1768.50 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गई है। वहीं मुंबई में इसकी कीमत 1720.50 रुपये से बढ़कर 1835 रुपये हो गई है। कोलकाता में यह 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये हो गई है और चेन्नई में 1929 रुपये से बढ़कर 2046.50 रुपये हो गई है। इस बढ़ोतरी का असर होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर साफ तौर पर देखने को मिल सकता है।
National LPG Cylinder Prices
देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, जिसका असर आम लोगों और व्यवसायों दोनों पर पड़ रहा है। व्यवसाय में उपयोग होने वाले सिलेंडर को कमर्शियल गैस सिलेंडर कहा जाता है और इनके दाम में हाल ही में भारी बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1768.50 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गई है। वहीं मुंबई में इसकी कीमत 1720.50 रुपये से बढ़कर 1835 रुपये हो गई है। कोलकाता में यह 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये और चेन्नई में 1929 रुपये से बढ़कर 2046.50 रुपये हो गई है। इस कीमत वृद्धि का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और अन्य छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर देखने को मिल रहा है।
Also Read: Kirori Mal College Recruitment 2026 – Apply Online for 57 Posts
National LPG Cylinder Prices FAQ’s
प्रश्न 1: घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई है?
उत्तर: 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में लगभग 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
प्रश्न 2: कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में कितनी वृद्धि हुई है?
उत्तर: 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 114–115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
प्रश्न 3: किन शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें लागू हुई हैं?
उत्तर: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई सहित देश के सभी प्रमुख शहरों में नई कीमतें लागू कर दी गई हैं।
प्रश्न 4: LPG गैस सिलेंडर की कीमतें कैसे चेक करें?
उत्तर: उपभोक्ता अपनी गैस एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी गैस एजेंसी से संपर्क करके अपने शहर के अनुसार एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत चेक कर सकते हैं।
प्रश्न 5: कीमत बढ़ने का असर किन पर पड़ेगा?
उत्तर: गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का असर घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और छोटे व्यवसायों पर भी पड़ेगा।