एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सभी स्टूडेंट्स के प्रवेश पत्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर स्कूल लॉग इन डिटेल दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रखें कि रेगुलर के साथ ही प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए प्रवेश पत्र जारी किये गए हैं। ऐसे में नियमित के साथ ही स्वयंपाठी छात्र भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 12 फरवरी से की जाएगी।
किसी प्रकार की गलती होने पर स्कूल में करें संपर्क
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्र उसमें दी गई सभी पर्सनल डिटेल चेक कर लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर वे स्कूल में संपर्क करके उसका समाधान करवा सकते हैं। सभी छात्र ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा देने केंद्र पर जाएं तो एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। प्रवेश पत्र के बिना आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी और आप एग्जाम देने से वंचित हो जायेंगे।
Also Read: Bihar Police CSBC Constable Recruitment 2026 – 83 पद, पात्रता, सैलरी व आवेदन प्रक्रिया
RBSE Admit Card 2026 Important Links
| Rajasthan Board 10th Admit Card 2026 | Click here |
| Rajasthan Board 12th Admit Card 2026 | Click here |
| RBSE 10th 12th Time Table 2026 | Click here |
| Join Our Telegram | Click here |
| Website | Click |
Also Read: Delhi CSIR MTS, JHT, SA Recruitment 2026 Apply Online, Eligibility, Fee, Last Date
इन डेट्स में होगा एग्जाम
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर की ओर से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक करवाया जायेगा।
शिफ्ट टाइमिंग
राजस्थान बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन एक ही शिफ्ट में करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए टाइमिंग सुबह 8:45 से लेकर 11:45 तक रहेगी। हालांकि, मूकबधिर स्टूडेंट्स को एक घंटा अतिरिक्त समय प्रदान किया जायेगा।